Breaking Reports

जिलाधिकारी ने 50 लाख से अधिक की लागत के निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक की


आजमगढ़ : आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक लागत के अन्य निर्माण कार्य (सड़कों को छोड़कर) एवं नई सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की समीक्षा बैठक की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, डूडा विभाग, राजकीय इंजीनियरिंग कालेज देवगांव का निर्माण कार्य, पर्यटन विभाग, आवासीय तहसील मार्टीनगंज का निर्माण कार्य, शिक्षा विभाग, प्राविधिक शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गयी।

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुशलगांव, लाटघाट, लालगंज 100 शैय्या चिकित्सालय का निर्माण कार्य, डूडा विभाग के कांशीराम शहरी आवास योजना तृतीय चरण के अन्तर्गत 700 नग जी-2 भवन का निर्माण, राजकीय इंजीनियरिंग कालेज देवगांव का निर्माण कार्य, पर्यटन विभाग के अन्तर्गत भैरव बाबा स्थल के पर्यटन का विकास कार्य, आवासीय तहसील मार्टीनगंज का निर्माण कार्य, शिक्षा विभाग के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरवां आजमगढ़, स्वास्थ्य विभाग का पीएचसी छाउमुहम्मदपुर, प्राविधिक शिक्षा विभाग का राजकीय पालिटेक्निक मकराहां अतरौलिया, राजकीय पालिटेक्निक भीलिहिली में महिला छात्रावास का निर्माण, समाज कल्याण विभाग का राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मेंहनगर के निर्माण कार्याें की समीक्षा की गयी।


    इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था उ0प्र0 आवास विकास परिषद, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, यूपी आरएनएसएस आजमगढ़-1 के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने संबंधित परियोजनाओं को दिये गये निर्धारित अवधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही साथ मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को यह भी निर्देश दिये कि जो भी निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं, उसकी प्रगति रिपोर्ट माइल्ड स्टोन के अनुसार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिये कि जो भी निर्माण कार्य किये जा रहे हैं, उसमें लगे हुए मजदूरों का श्रम विभाग में पंजीकरण तत्काल कराना सुनिश्चित करें।

 इसी के साथ ही मजदूरों के पंजीकरण की रिपोर्ट भी उपलब्ध करायें। इसी के साथ ही नई सड़कों का निर्माण/चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के अन्तर्गत जिलाधिकारी द्वारा गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग, आजमगढ़-बलिया मार्ग, बूढ़नपुर-दीदारगंज -बरदह मार्ग, कप्तानगंज-अहिरौला मार्ग, जीयनपुर-मुहम्मदपुर मार्ग, छतवारा-मेंहनगर मार्ग, भंवरनाथ-तहबरपुर मार्ग तथा सम्पर्क मार्गाें की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान उक्त सड़कों के निर्माण/चैड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्यों में अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर जिलाधिकारी ने प्रान्तीय निर्माण खण्ड, निर्माण खण्ड-1, 2 व 5 के एक्सीयन को निर्देशित करते हुए कहा कि उक्त सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें। इसी के साथ ही सड़कों के अनुरक्षण का कार्य तेजी से करायें।

No comments