प्रतियोगिता का आयोजन कर चलाया यातायात जागरूकता अभियान
आजमगढ़ : आज मंगलवार को यातायात माह के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल के निर्देश के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार व टी एस आई कौशल पाठक द्वारा पुलिस लाइन सभागार में शहर के प्रतिभा निकेतन स्कूल महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल, सर्वोदय पब्लिक स्कूल, शिब्ली नेशनल कॉलेज, फाइन आर्ट सेंटर मरियम, चिल्ड्रन पैराडाइज स्कूल, लिटिल फ्लावर स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा यातायात जन जागरूकता अभियान-2020 के उपलक्ष में पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सभागार में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, अध्यापकगण व उनके परिजनों को पुलिस उपाधीक्षक द्वारा यातायात के नियमों तथा मिशन शक्ति के तहत जैसे हेलमेट, सीट बेल्ट, गोल्डन आवर्स, 1090, 1076, 112 आदि नम्बरो की जानकारी दी गई। सभी को जागरूक किया गया। जिसमें श्री बाबा विश्वनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष विजयलक्ष्मी मिश्रा एवं अभय महिला सेवा संस्थान के सचिव अनामिका सिंह पालीवाल, शरद गुप्ता, विनोद कुमार प्रजापति का विशेष योगदान रहा। यातायात के नियमो का उल्लंघन करने वाले 45 लोगों का ई-चालान के माध्यम से चालान किया गया।

No comments