अवैध तमंचा व चोरी की मोटरसाइकिल समेत तीन गिरफ्तार
देवगांव कोतवाली थाने की पुलिस मसीरपुर तिराहे पर मौजूद थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खनियरा में भट्टा जो काफी दिनों से बन्द पड़ा है, वहां पर दो व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के फिराक में किसी का इंतजार कर रहे है। उनके पास अवैध असलहे भी है। इस सूचना पर पुलिस टीम तत्काल ग्राम खनियरा के बार्डर पर पहुँची तो वहां पर पहले से मौजूद पल्हना चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मिले। जिनको सूचना से अवगत कराकर मुखबिर द्वारा बताये हुए स्थान अनिल सिंह के ईट भट्ठा के पास पहुँचे। वहां दो व्यक्ति दो मोटरसाइकिल के साथ खड़े दिखाई दिये। पुलिस टीम ने दौड़ाकर दोनों व्यक्तियों को दो मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया गया। पकडे गये व्यक्तियों ने अपना नाम कमलेश चौहान पुत्र प्रकाश चौहान व नवीन चौहान पुत्र फूलचन्द चौहान निवासी विशुनपुर धीरधार थाना तरवाँ बताया। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से दो तमन्चा, दो जिन्दा कारतूस 315 बोर व दो मोबाइल, दो मोटरसाईकिल बरामद किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों ने पूछताछ में बताया कि वह दोनों गाड़ी चुराने का कार्य करते है। आगे बताया कि एक कमलेश चौहान द्वारा तरवां थाना क्षेत्र से चोरी किया है तथा दूसरी मोटरसाइकिल को दोनों ने मिलकर बनारस से चोरी किया था।
वहीं दूसरी तरफ देवगांव थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कस्बा देवगांव से निहोरगंज जाने वाली सड़क ओवर ब्रिज के पास खड़ा है। जिसके पास अवैध असलहा भी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मुखबिर के बताये गये स्थान पर पहुँची। पुलिस को देखकर वहां खड़ा व्यक्ति खेत की तरफ तेज कदमो से भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा भाग रहे व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम अंकुर राम पुत्र सिद्धन राम निवासी कंजहित थाना देवगांव बताया। पुलिस ने उसके पास से एक तमन्चा 12 बोर, एक जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया है।


No comments