मारपीट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ : महाराजगंज थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला द्वारा अपने खेत की जुताई हेतु सुखई के सहन के सामने से ट्रैक्टर लेकर जाने की बात को लेकर अभियुक्तगण द्वारा उसके पति सुदर्शन सिंह को गाली गुप्ता देते हुए लाठी डण्डे से बुरी तरह मारा-पीटा गया, जिससे सुदर्शन सिंह पुत्र धर्मराज मौके पर बेहोश हो गये। बीच बचाव करने गयी महिला व उसके रणविजय सिंह को भी मारा-पीटा। पीड़ित महिला की तहरीर पर स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
आज शुक्रवार को महाराजगंज थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त घटना से संबंधित आरोपी चन्द्रिका यादव पुत्र स्व0 रामलखन यादव निवासी पैकौली थाना महराजगंज अपने घर पर मौजूद हैं। इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम ग्राम पैकौली पहुँची, तो एक व्यक्ति घर के बाहर खड़ा दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम ने एकबारगी घेरकर गिरफ्तार कर लिया।

No comments