फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ : कप्तानगंज पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक महिला ने अपने भाई की की जमीन को फर्जी पहचान पत्र व दस्तावेज बनवाकर रजिस्ट्री करवाने का आरोपा लगाया था। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नरफोरा गांव निवासी रीता पुत्री रामनाथ ने स्थानीय थाने पर शिकायत दर्ज करायी कि दो लोगों द्वारा साजिश व फ्राड करके, फर्जी पहचान पत्र व दस्तावेज तैयार करवाकर मेरे भाई शिवशंकर के नाम की जमीन की रजिस्ट्री करा लिया व जान मारने की धमकी भी दिया।
आज शुक्रवार को कप्तानगंज थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना के आरोपी चन्द्रदेव प्रजापति पुत्र रामनाथ प्रजापति ग्राम देवहट्टा थाना कप्तानगंज, बृजराज पुत्र शिवमूरत पाण्डेय ग्राम कुशमहरा (विशुनपुरा) थाना कप्तानगंज को गिरफ्तार कर किया है।

No comments