Breaking Reports

जिलाबदर अपराधी गिरफ्तार



आजमगढ़ : 
अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा 7 अक्टूबर को अपराधी शमशाद पुत्र अब्दुल निवासी दरियापुर थाना दीदारगंज व 22 अक्टूबर को अपराधी अशोक राम पुत्र रामहरख निवासी खैरा थाना रानी की सराय  को 6 माह के लिये जिलाबदर किये जाने के आदेश दिया गया था। 

आज शुक्रवार को दीदारगंज थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जिलाबदर अपराधी शमशाद पुत्र अब्दुल अपने घर पर मौजुद है। इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम उक्त शमशाद के घर पर पहुँचें तो वह अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठा मिला। जिसके द्वारा जिलाबदर की नोटिस तामिल हो जाने के उपरान्त भी घर पर मौजूद रहकर आदेश निर्देश का पालन नही किया गया। जो धारा 10 उ0प्र0 गुंडागर्दी नियन्त्रण अधिनियम का अपराध है।

  वहीं, रानी की सराय थाने की पुलिस मुखबिर की सूचना पर अपराधी अशोक राम पुत्र रामहरख को उसके घर से गिरफ्तार किया है।

No comments