योगी सरकार का किसान हित में बड़ा फैसला, अनाज मंडियों में शुल्क की दर को घटाया
मुख्यमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि, मुख्यमंत्री ने कृषकों को मंडियों में बेहतर सुविधा प्रदान करने एवं मंडियों में कार्य कर रहे व्यापारियों के प्रोत्साहन हेतु मंडी शुल्क की दर को 02 प्रतिशत से घटाकर मात्र 01 प्रतिशत किए जाने का आदेश दिया है। मंडियों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार विकास शुल्क की दर (0.5%) यथावत रहेगी। अतः अब मंडी परिसर के अंदर व्यापार करने पर वर्तमान में लागू 2.5% के स्थान पर कुल 1.5% कर ही देय होगा।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने कृषकों को मंडियों में बेहतर सुविधा प्रदान करने एवं मंडियों में कार्य कर रहे व्यापारियों के प्रोत्साहन हेतु मंडी शुल्क की दर को 02 प्रतिशत से घटाकर मात्र 01 प्रतिशत किए जाने का आदेश दिया है।@spgoyal@sanjaychapps1 @74_alok pic.twitter.com/cqRyE8TXRY
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) November 5, 2020

No comments