Breaking Reports

आपरेशन मुस्कान अन्तर्गत गुमशुदा लड़की को उसके परिजन को सुपुर्द किया


आजमगढ़ : जनपद प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के बदेस्ता कला निवासी रिजवाना बानो पुत्री मो0 अच्छे 17 नवम्बर को अपने परिजन के साथ सफर करते वक्त गुम हो गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा को एक गुमशुदा लड़की मिली, जिसकी पहचान रिजवाना बानो के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, गुमशुदा लड़की रिजवाना बानो परिजन का पता पूछने पर बताने मे असमर्थ थी। देखने से रिजवाना मानसिक रुप से कमजोर लग रही थी। रिजवाना को मिठाई व खाना खिलाने के बाद महिला आरक्षी के सुपुर्दगी में देकर अथक प्रयास व काफी मसकत के बाद रिजवाना के परिजन का पता निकाला गया। परिजन को सूचना देकर थाने पर बुलाकर सही सलामत रिजवाना को उसके पिता मो0 अच्छे पुत्र मो0 हनीफ पता बदेस्ता कला थाना फूलपुर जिला प्रयागराज को सुपुर्द किया गया।

No comments