Breaking Reports

मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार



आजमगढ़ : जनपद अम्बेडकर नगर के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के लालमनपुर निवासी पन्नेलाल राजभर पुत्र स्व0 सिजोर राजभर ने अतरौलिया थाने पर 16 अक्टूबर को मोटर साइकिल H.F. डीलक्स अतरौलिया पुरवा से चोरी होने के सम्बन्ध में एफआईआर दर्ज कराया था। पुलिस द्वारा की गयी छानबीन में राम नरेश उर्फ नरेश पुत्र स्व0 श्यामदेव उम्र करीब 25 वर्ष निवासी खजुरी धनेजापट्टी थाना अहरौला का नाम प्रकाश में आया। इसका एक साथी पूर्व में थाना कप्तानगंज से वाहन चोरी में गिरफ्तार होकर कारागार आजमगढ़ में निरुद्ध है। मोटर साइकिल पूर्व में थाना कप्तानगंज में बरामद थी जिसमें राम नरेश तभी से वांछित चल रहा था।अतरौलिया थाने की पुलिस आज मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर राम नरेश पुत्र स्व0 श्यामदेव को छितौनी मोड़ से गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा है।

No comments