खेत की जुताई को लेकर मारपीट में एक आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ : महाराजगंज थाना क्षेत्र की निवासी ।एक महिला द्वारा अपने खेत की जुताई हेतु सुखई के सहन के सामने से ट्रैक्टर लेकर जाने की बात को लेकर अभियुक्तगण द्वारा उसके पति सुदर्शन सिंह को गाली गुप्ता देते हुए लाठी डण्डे से बुरी तरह मारा-पीटा गया, जिससे सुदर्शन सिंह पुत्र धर्मराज मौके पर बेहोश हो गये। बीच बचाव करने गयी महिला व उसके रणविजय सिंह को भी मारा-पीटा। पीड़ित महिला की तहरीर पर स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
आज शुक्रवार को महाराजगंज थाने की पुलिस दीपावली व धनतेरस पर्व के दृष्टिगत शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्षेत्र में मौजूद थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त घटना से संबंधित आरोपी कालिका यादव, शिवशंकरी तिराहा के पास मौजूद हैं। इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम शिवशंकरी तिराहा पहुँची, तो एक व्यक्ति तिराहे के पास वृक्ष के नीचे चबूतरे पर बैठा दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम ने एकबारगी घेरकर गिरफ्तार कर लिया।

No comments