Breaking Reports

12 नवम्बर को शहर के कई हिस्सों में नही चलेंगे वाहन



आजमगढ़ : 12 नवम्बर को आगामी धनतेरस व दीपावली त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल द्वारा शहर में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। जिसमें बड़ादेव से पहाड़पुर, दलालघाट से पुरानी कोतवाली, कालीनगंज से चौक, कोट चौराहा से तकिया, सब्जी मंडी से चौक, टिसू इलेक्ट्रॉनिक से पुरानी कोतवाली तक दोनों तरफ के सभी प्रकार के चार पहिया, तीन पहिया, रिक्शा, मोटरसाइकिल व साइकिल का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

No comments