अवैध व चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो वांछित गिरफ्ता
आजमगढ़ : जहानागंज थाना क्षेत्र के गोधौरा निवासी राजेश राजभर पुत्रकल्पू राजभर ने 10 नवम्बर को स्थानीय थाने पर तहरीर देकर सिधारी थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक यादव पुत्र रामचेत यादव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया था।
जहानागंज थाने की पुलिस मुखबिर की सूचना पर उक्त मुकदमा से सम्बन्धित आरोपी अभिषेक यादव पुत्र रामचेत यादव ग्राम खोजापुर थाना सिधारी व सन्तोष पासी पुत्र स्व0 दरोगा पासी ग्राम बिलाइच थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर को बजहा पुलिया से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तलाशी के दौरान अभिषेक यादव के कब्जे से एक तमंचा 12 बोर, दो जिन्दा कारतूस 12 बोर व एक मोटर साइकिल बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर सन्तोष पासी पुत्र स्व0 दरोगा पासी नाम प्रकाश मे आया तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी।

No comments