Breaking Reports

आगजनी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार


आजमगढ़ : महाराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम महाजी देवारा जदीद निवासी श्री राम पुत्र बासु यादव ने तीन दिन पूर्व स्थानीय थाने पर शिकायत दर्ज करायी कि 31 अक्टूबर की सुबह लगभग 08.30 बजे कुछ लोगों द्वारा एक राय होकर मेरे मड़यी में आग लगा दिये, जिससे मेरी मड़यी के साथ ही उसमें रखा सारा समान व 60,000 रू तथा 7 थान जेवर जल गया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने स्थानीय थाने पर 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच प्रारम्भ कर दी। छानबीन के दौरान सुरेन्द्र यादव पुत्र दसई निवासी महाजी देवारा जदीद का नाम प्रकाश में आया।

आज मंगलवार को महाराजगंज पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त घटना में प्रकाश में आया आरोपी सुरेन्द्र यादव पुत्र दशई अपने घर पर मौजूद हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर देखा कि एक व्यक्ति अपने घर के बाहर चारपाई पर बैठा है। पुलिस द्वारा एकबारगी घेर कर उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया।

No comments