समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं का किया निस्तारण
आजमगढ़ : कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत कोविड-19 के गाईडलाइन एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन करते हुए तहसील लालगंज के सभागार में सम्पूूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आनंद शुक्ला ने जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी, जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारम्भिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नही जाना पड़ेगा। इसलिए अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर प्रारम्भिक स्तर पर ही जन समस्या का वास्तविक निस्तारण कर दें। इस दौरान 104 फरियादियों ने आवेदन दिए, जिसमें 12 की समस्याओं को मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

No comments