Breaking Reports

पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी गिरफ्तार, दो फरार



आजमगढ : मुबारकपुर क्षेत्र में मंगलवार को अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक बदमाश शादाब को दबोच लिया। अपराधी अपने गांव के विपक्षी की हत्या करने जा रहा था।  तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल, आठ राऊंड फायर करने का कारतूस बाइक बरामद किया गया है।

मुबारकपुर थाने की पुलिस द्वारा आज मंगलवार अवैध असलहे की सूचना पर  नया रोडवेज बस स्टैण्ड मुबारकपुर के पास से शादाब पुत्र नेयाज निवासी असाउर थाना मुबारकपुर को पुलिस मुठभेड़ में करीब 4:30 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया। अंधेरे का लाभ उठाकर दो अपराधी रईस पुत्र रियाज अहमद निवासी असाउर थाना मुबारकपुर व गुलशेर पुत्र अज्ञात निवासी मोहम्मदपुर थाना गम्भीरपुर फरार हो गये। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी शादाब के कब्जे से एक पिस्टल .32 बोर व 8 जिन्दा कारतूस 0.32 बोर व 1 खोखा कारतूस .32 बोर  बरामद बरामद किया है। 

गिरफ्तार अपराधी ने पूछताछ में बताया कि गांव में पार्टी बन्दी को लेकर नोमान प्रधान व खुर्शीद के मध्य प्रतिद्वन्दिता है, जिसमें हम लोग खुर्शीद की तरफ से रहते है।  बराबर विवाद होता रहता, इसी कारण से मैं अपने पास असलहा रखता हूं।

No comments