लगभग 4 लाख रूपये की हेरोईन के साथ एक गिरफ्तार
आजमगढ़ : बरदह थाने की पुलिस चेकिंग हेतु सरायमोहन स्थित बेसो नदी पुल के पहले मौजूद थी। उसी दौरान मुखबिर ने सूचना दिया कि वादिल बाबा मंदिर के पास एक व्यक्ति खड़ा है, उसके पास हेरोइन है। इस सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर के बताए हुए स्थान पर पहुँची। तभी वहां मौजूद एक व्यक्ति अचानक पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर तेज कदमों से बेसो नदी पुल की ओर जाने लगा, जिसे घेरकर आवश्यक बल प्रयोग कर पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम कयूम पुत्र नईम निवासी ग्राम बक्सपुर थाना बरदह बताया। मौके पर तलाशी से अभियुक्त के पास से एक पन्नी मे 42 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार व्यक्ति ने पूछताछ बताया कि वह बरामद हेरोइन वाराणसी से लाकर आसपास के इलाकों में फूटकर बेचता है। बरामद हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 4 लाख 20 हजार रूपये है।

No comments