Breaking Reports

चोरी की चेन व अंगूठी के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार


आजमगढ़ : बरदह थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना से सम्बन्धित तीन लड़के आज कही बाहर जाने की फिराक में है। वह तीनों ग्राम नरवे से नहर के रास्ते इरनी होते हुए ठेकमा जाने वाले है।

 मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम इरनी से रवाना होकर नरवे जाने वाली नहर के रास्ते आगे बढ़ रही थी। तभी सामने से तीन लड़के आते हुए दिखाई दिये जो पुलिस की गाड़ी देखकर ठिठकने लगे। पुलिस को कुछ शक हुआ तो गाड़ी की रफ्तार तेज कर आगे बढ़े तो तीनों लड़के गाड़ी को तेज आते देखकर पीछे मुड़ कर भागने लगे।  गाड़ी से पीछा कर पास पहुँच कर तीनों लड़को को करीब 4.30  बजे नहर की पटरी सड़क पर पकड़ लिया। पकड़े गए तीनों लड़को ने अपना नाम अनमोल पुत्र सल्लाम, विकाश पुत्र आदर्श गौतम व विशाल पुत्र राम आसरे निवासी ग्राम नरवे थाना बरदह बताया। पकड़े गये तीनों आरोपी वांछित है। पुलिस की तलाशी में अनमोल के पास से एक चेन पीली धातु की, विकाश के पास से एक लेडीज अंगूठी पीली धातु की बरामद हुई। 

 पूछताछ में गिरफ्तार युवकों ने बताया कि उर्मिला देवी के मकान में चोरी किया था तथा इनकी निशानदेही पर एक झाड़ी से एक मोटर, समरसेबुल लोहा की तथा 03 शर्ट 03 पैण्ट जेन्ट्स बरामद हुई हैं।

No comments