Breaking Reports

जुआ खेल रहे 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


आजमगढ़ : सिधारी थाने की पुलिस आज शनिवार को विश्वकर्मा तिराहे पर मौजूद थी, उसी समय मुखबिर ने सूचना मिली कि नरौली में दीपक चौहान के मकान में बने कमरे के अन्दर जुआ खेला जा रहा है। 

   इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक के यहां से सर्च वारण्ट प्राप्त करके सिधारी थाने की पुलिस टीम नरौली स्थित दीपक चौहान के मकान पर पहुँचें। मकान के अन्दर जाकर कमरे की खिड़की के सुराक से अन्दर देखा तो कुछ लोग गमछा बिछा कर कुछ रूपये व अपने अपने हाथ में तास के पत्ते से जीत हार की बाजी लगा कर जूआ खेल रहे है। पुलिस टीम द्वारा एक बारगी कमरे में घूस कर जूआ खेल रहे व्यक्तियों को समय गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपना नाम पता दीपक चौहान पुत्र हरिहर चौहान, बृजेश चौहान पुत्र गोविन्द चौहान, जितेन्द्र चौहान पुत्र दंगल चौहान, अरविन्द चौहान पुत्र अमरसिंह चौहान, करमवीर चौहान पुत्र हरिहर चौहान, मनोज चौहान पुत्र केशव चौहान निवासीगण नरौली थाना सिधारी बताया। पुलिस ने मौके से तास के 52 पत्ते तथा  3085 रुपये बरामद किये हैं। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

 गिरफ्तार व्यक्तियों ने पूछताछ में बताया कि हमसभी लोग सट्टे जैसा जीत हार की बाजी लगा कर जूआ खेल रहे थे।

No comments