Breaking Reports

पुलिस मुठभेड़ में अवैध तमंचा के साथ दो गिरफ्तार


आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम चालाकपुर निवासी गोरख निषाद पुत्र स्व0श्यामधनी निषाद ने 05 नवम्बर को स्थानीय थाने पर शिकायत दर्ज करायी कि 22 अक्टूबर को चक्की की दुकान से मेरे लड़के का मोबाइल, अपाचे बाइक से आये दो व्यक्तियों द्वारा चुरा लिया गया। इस सूचना पर शिकायत दर्ज कर छानबीन प्रारम्भ कर दी गयी। छानबीन के दौरान दो आरोपी लव यादव पुत्र रामकुमार व भीम मद्धेशिया का नाम प्रकाश में आया।

रौनापार थाने की पुलिस मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना से संबंधित वांछित आरोपी लव यादव पुत्र रामकुमार व भीम मद्देशिया पुत्र विन्ध्याचल मद्धेशिया निवासीगण ग्राम उकरौरा थाना कोतवाली को बाजार गोसाई-बघावर मार्ग पर सपहा पाठक मोड़ से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी के मोबाईल फोन तथा एक अवैध तमंचा, एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। पुलिस टीम पर जानलेवा हमले, गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

No comments