Breaking Reports

पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता रैली निकाली गई


आजमगढ़ : आज रविवार को यातायात माह नवंबर 2020 के उपलक्ष्य में जनपद यातायात पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। आयोजन के प्रथम दिन पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा शहर के सम्मानित नागरिक, बस यूनियन के पदाधिकारी, ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी व ट्रेनिंगरत कैडटो व अन्य को यातायात नियमों का पालन जैसे-नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने आदि के संबन्ध में जानकारी दी गयी। 

  तदोपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा, रोवर्स रेंजर के छात्रों व पुलिस लाइन में ट्रेनिंग कर रहे कैडेटों को हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली को रवाना किया गया। यह रैली पुलिस लाइन से निकलकर सिविल लाइन, अग्रसेन चैराहा, पंचदेव चौराहा होते हुए आमजन व वाहन चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करते हुए वापस पुलिस लाइन आकर समाप्त हुई। सभा का संचालन पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल द्वारा किया गया। जिनके द्वारा शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाके में आज़मगढ़ में नई पहल करते हुए 8 ट्रैफिक वालिंटियर नियुक्त किया गया, जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा सिटी वितरण किया गया तथा उन लोगों को अपने-अपने क्षेत्र में ट्रैफिक जाम होने पर यातायात शुचारु करने में योगदान व पुलिस को सूचना देने के लिए निर्देशित किया गया। 

   इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ व जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी तथा समस्त थानाध्यक्ष व ट्रैफिक प्रभारी कौशल पाठक अन्य अधि0/कर्म0 मौजूद रहे।

No comments