भारी मात्रा में अवैध पटाखों व अन्य विस्फोटक पदार्थ के साथ सात गिरफ्तार
नगर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुकेरीगंज व जामा मस्जिद के पास से भारी मात्रा में बिना अनुमति के भण्डारण किये पटाखों व अन्य विस्फोटक सामाग्रियों के साथ सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाने पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मनोज कुमार चौरसिया पुत्र कन्हैया लाल चौरसिया निवासी आसिफगंज तथा नवी सरवर उर्फ मु0अली भुठ्ठु पुत्र सदरूद्दीन निवासी मुकेरीगंज थाना कोतवाली समेत 06 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।
गिरफ्तार व्यक्तियों ने पूछताछ में बताया कि हमलोग पटाखा व अन्य विस्फोटक पदार्थो का भण्डारण करके दीपावली व छठ त्यौहार पर बेचने वाले थे।
गिरफ्तार व्यक्तियों में नवी सरवर उर्फ मो0अली भुट्टू निवासी मुकेरीगंज पालिटेक्निक चौराहा, सलमान पुत्र नसरुद्दीन निवासी मुकेरीगंज, आमिर पुत्र नसरुद्दीन निवासी मुकेरीगंज, असफाक अहमद पुत्र अब्दुल राशिद निवासी मुकेरीगंज, थाना कोतवाली व संतोष कुमार पुत्र रामानन्द, आदित्य कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी अतरैठ थाना अतरौलिया शामिल हैं। पुलिस ने मनोज चौरसिया के कब्जे से 08 बोरी में विभिन्न प्रकार के पटाखे एवं नवी सरवर समेत 6 लोगों के पास से 4 कार्टून में भिन्न-भिन्न मार्का के पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री बरामद किया है।

No comments