पुलिस मुठभेड़ में तीन अपराधी गिरफ्तार
नगर कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे तीन शातिर अपराधियों उमर शाहजहां पुत्र अहमद शाहजहां उर्फ गुड्डू निवासी मोहल्ला जालन्धरी थाना कोतवाली, दीपक यादव पुत्र निफीकीर यादव निवासी ग्राम बछवार थाना बिलरियागंज, रजत सिंह पुत्र समीर सिंह निवासी ग्राम गद्दोपुर थाना बिलरियागंज को नगर पालिका चौराहे के पास बन्धा तिराहे से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन अवैध असलहा, जिन्दा व खोखा कारतूस व एक अपाचे मोटरसाईकिल बरामद किया है। गिरफ्तार तीनों बदमाश पुलिस टीम को देखकर पकड़े जाने के डर से पुलिस टीम पर लक्ष्य कर फायर किये। पुलिस टीम द्वारा अपना बचाव कर गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में बताया कि 08 नवम्बर को हाफिजपुर के पास एक बुजुर्ग महिला की सोने की चैन स्नैचिंग करके इसी मोटरसाईकिल से भाग गये थे।

No comments