Breaking Reports

25 हजार का ईनामिया डी-71 गैंग का शातिर अपराधी गिरफ्तार


आजमगढ़ : दीदारगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई मुठभेड़ में फरार अपराधी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी पर जिले के विभिन्न थानों पर आधा दर्जन के लगभग अपराधिक मामले दर्ज हैं। इस 25000 का ईनाम भी घोषित है।

दीदारगंज थाने की पुलिस मार्टिनगंज बाजार में मौजूद थी, तभी मुखबिर ने सूचना मिली कि पुष्पनगर नहर के पास हुये मुठभेड़ से सम्बन्धित अपराधी प्रवीण उर्फ मोनू पुत्र भुलई, निवासी भादो थाना दीदारगंज, सोंगर गाँव की तरफ से सोंगर पुलिया होते हुए भादो की तरफ आ रहा है। जिसके पास अवैध असलहा भी है। इस सूचना पर पुलिस टीम सोंगर पुलिया पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति के आने का इंतजार करने लगी। कुछ ही देर में एक व्यक्ति पैदल सोंगर की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस द्वारा नजदीक पहुंचने पर व्यक्ति को रूकने का ईशारा किया तो वह व्यक्ति पीछे मुड़कर भागते हुए अपने पास लिये असलहा से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा अपना बचाव करते हुए दौड़ाकर आवश्यक बल प्रयोग कर उक्त अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी प्रवीण के पास से एक देशी तमंचा 12 बोर, एक खोखा व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा 472 रूपये बरामद किया है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाने पर एफआईआर दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अपराधी प्रवीण, नवीन गैग का सदस्य है, जिसका कोड डी-71 है। साथ ही साथ 25000 रूपये का ईनामिया भी है। प्रवीण पर जिले के विभिन्न थानों पर आधा दर्जन के लगभग मामले दर्ज हैं।


 गिरफ्तार अपराधी प्रवीण ने पूछताछ में बताया कि 7 सात नवम्बर को पुष्प नगर नहर पुलिया से मऊ की तरफ जाने वाले रास्ते पर मैं तथा मेरा साथी मुकेश द्वारा जान मारने की नियत से पुलिस वालों के ऊपर फायर किया था। मैं फायर करने के बाद अंधेरा होने के कारण मौके से फरार हो गया था। आज छुपते हुए अपने घर जा रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए मै पुलिस पर फायर कर दिया। पूछताछ में आगे बताया कि करीब 5 माह पूर्व कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक्सिस बैंक से अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर हम लोगों ने पैसा निकाला था। जिसके संबंध में  कप्तानगंज थाने पर शिकायत दर्ज है। 

  09 सितम्बर को मैं अपने साथी मुकेश के साथ परशुराम बाजार थाना महाराजगंज में लगे इंडिया वन एटीएम से एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर फूलपुर बाजार से ₹40000 निकाला था, जिसको आपस में बराबर-बराबर बांट लिए थे, उसी में से यह ₹470 बचा है।

No comments