गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित दो गिरफ्तार
आजमगढ़ : जीयनपुर थाना पुलिस ने आज मंगलवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
जीयनपुर थाना प्रभारी नन्द कुमार तिवारी द्वारा 14 नवम्बर को दिए गए तहरीर व अनुमोदित गैंग चार्ट के आधार पर स्थानीय थाने पर यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे जीयनपुर थाने की पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित आरोपी अतुल यादव पुत्र रामसमुझ यादव निवासी भोपतपुर थाना जीयनपुर को चुनहवा चौराहे से तथा राहुल यादव पुत्र शंकर यादव निवासी जामेतुल बनात थाना जीयनपुर को मुबारकपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया है।

No comments