Breaking Reports

पुलिस टीम पर फायर कर भाग रहे 5 अपराधी गिरफ्तार, 50 किग्रा अवैध गांजा बरामद


आजमगढ़ : रविवार की रात्रि में थाना कोतवाली व स्वाट टीम की संयुक्त टीम ने हल्की मुठभेड़ में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 50 किग्रा अवैध गाँजा, तमंचा व वाहन बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ जिले व अन्य राज्यों में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर थाना कोतवाली व स्वाट टीम की संयुक्त टीम क्षेत्र में हो रहे अपराध व अपराधियों की धड़-पकड़ करने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर हाफिजपुर चौराहे पर जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बैठौली पुलिया के पास 5 संदिग्ध व्यक्ति खड़े है, जिनके पास अवैध असलहा है। किसी आपराधिक घटना को कारित करने की फिराक में है। इस सूचना पर थाना कोतवाली व स्वाट टीम की संयुक्त टीम बैठोली पुलिया के पास पहुँची। पुलिस टीम को देखते ही वहां खड़े व्यक्तियों में एक ने आचानक चिल्लाकर कहा कि मारो गोली पुलिस वाले है। इतने में उन व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। पुलिस टीम  ने अपना बचाव करते हुए मौके पर ही पांचों व्यक्तियों को  रविवार की रात्रि लगभग 9:40 बजे पकड़ लिया गया। मौके पर तलाशी से अभियुक्तगण के पास से 50 किग्रा अवैध गांजा, एक तमंचा .315 बोर, एक जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस .315 बोर, एक होण्डा सिटी कार व एक पल्सर बाइक बरामद हुआ। गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपना नाम श्रीकान्त राय, पीयूष राय, लालू पुत्र निवासीगण जानकीपुरम थाना तहबरपुर, प्रमोद यादव निवासी बसही जरमेजपुर थाना तहबरपुर व जिलाजीत निवासी तहबरपुर थाना तहबरपुर बताया। गिरफ्तार एवं बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ जिले व अन्य राज्यों में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। पीयूष राय और प्रमोद यादव के खिलाफ  आन्ध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में भी मुकदमा दर्ज हैं।

No comments