16 क्विंटल अवैध गांजा व तीन लाख रूपये के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर पवईं थाने की पुलिस व स्वाट टीम शुक्रवार को कस्बा पवई बाजार में मौजूद थी। इसके बाद उक्त टीम कस्बा पवई से अपने-अपने वाहन से सुल्तानपुर गांव के पास लखनऊ बलिया हाइवे निर्माणाधीन मार्ग के पास से खण्डौरा मार्ग की तरफ जा रहे थे। खण्डौरा से काफी पहले सूनसान सड़क पर एक व्यक्ति गाड़ी की रोशनी में मोटरसाईकिल खड़ाकर उसपर बैठा हुआ दिखायी दिया। पुलिस की गाड़ी को देखकर वह व्यक्ति अपनी बाइक को चालू कर भागने का प्रयास किया। संदेह होने पर पुलिस टीम अपनी-अपनी गाड़ी को और तेजी से चलाते हुए जैसे ही नजदीक पहुंचे तो वह पुलिस वालों को अपने पास आता देख बाइक छोड़कर अर्धनिर्मित हाइवे की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम भी गाड़ी से जल्दी से उतरकर दबिश देकर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम राजमन यादव पुत्र स्व. विदेशी यादव निवासी ग्राम इमादपुर थाना बसखारी जिला अम्बेडकरनगर बताया।
पूछताछ करने पर गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि मै उड़ीसा के गांजा मंगवाया हूं, जो अम्बेडकर नगर व्यापारियों को बेचने के लिये ले जाने के फिराक में था। पुलिस ने तलाशी के दौरान गिरफ्तार व्यक्ति के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। जिसके पश्चात पकड़े गये व्यक्ति के निशानदेही पर प्लास्टिक के 47 बोरियों में अवैध गांजा होना बताया। पकड़े गये व्यक्ति के सहमति से सक्षम मजिस्ट्रेट व राजपत्रित अधिकारी लालगंज/फूलपुर के समक्ष बरामद अवैध गांजा का माप तौल किया गया तो 16 कुन्तल 45 किलो ग्राम अवैध गांजा व मोटर साईकिल की डिग्गी से तीन लाख रुपया नकद बरामद हुआ।

No comments