प्रदेश के टापटेन अपराधी कुन्टू सिंह के खिलाफ प्रशासन की कार्यवाही जारी, लाखों की संपत्ति की गयी कुर्क
आजमगढ़ : जिलाधिकारी राजेश कुमार के आदेश के पालन में पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर आज शनिवार को जीयनपुर, सिधारी व रानी की सराय थाने की पुलिस टीम द्वारा आपराधिक माफिया गैंग D-11 के गैंग लीडर ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह पुत्र रुद्ध प्रताप सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर के विरूद्ध धारा -14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम के अन्तर्गत मौजा नीबी तप्पा हरंबशपुर, तहसील सदर में कुंटू सिंह द्वारा अपनी पत्नी वंदना सिंह के नाम से बैनामा कराया गया मकान व भूमि जिसका मूल्यांकन विक्रय विलेख 55 लाख 54 हजार मात्र निर्धारित किया गया है तथा चौहद्दी उत्तर दुकान बाबू अहमद, दक्षिण मकान जर्नादन आदि, पश्चिम क्रयशुदा जमीन बंदना सिंह, पूरब राष्ट्रीय राजमार्ग आजमगढ़-वाराणसी को कुर्क किया गया।
वहीं शुक्रवार को जीयनपुर कस्बे में ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह के अवैध तीन मंजिला भवन को ध्वस्त किया गया था। ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह पूर्व में भी रुपए 8 करोड़ 98 लाख 57 हजार 2 सौ 92 रूपये की संपत्ति 14 (1) गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त कराई गई थी।

No comments