विद्यालय बना अवैध शराब की फैक्ट्री, पुलिस ने छापा मारकर एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ : तरवां थाना क्षेत्र में स्थित एक विद्यालय में चले रहे अवैध शराब की फैक्ट्री का पर्दाफ़ाश हुआ। पुलिस व स्वाट टीम ने मिलकर विद्यालय में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि 5 अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गये हैं।
आज शुक्रवार को तरवाँ व निजामबाद थाने की पुलिस एवं स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम फद्दूपुर में श्रीमातवर सिंह इण्टर कालेज में छापा मारा गया, तो स्कूल के कार्यालय से अवैध शराब की डिग्री बढ़ाने हेतु शराब में मिलावट, अभियुक्त अमरदीप सिंह पुत्र स्व0 हवलदार सिंह निवासी फद्दूपुर थाना तरवाँ व अन्य 05 लोग कर रहे थे। जिसमें से अभियुक्त अमरदीप सिंह को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा अन्य 05 लोग एक स्कार्पियों व एक डीसीएम के साथ फरार हो गए।
तलाशी में स्कूल कार्यालय से 739 पेटी बाम्बे विस्की अवैध शराब व एक पिपिया बरंग जिसमें करीब 05 लीटर मिक्चर घोल एक बोतल तथा स्कूल कार्यालय के बाहर से एक स्विफ्ट कार जिसमें 03 पेटी अवैध शराब बरामद हुआ। उपरोक्त अवैध शराब की कीमत लगभग 30 लाख रूपये बतायी गई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाने पर पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायलय किया गया है। संदीप सिंह उर्फ डिम्पू पुत्र स्व0 जितेन्द्र सिंह निवासी नदवाँ थाना तरवा, लालू मौर्या पुत्र शिवलाल मौर्या निवासी जमुवाँ थाना तरवा, शिवलाल मौर्या पुत्र बाशू लाल मौर्या निवासी जमुवाँ थाना तरवाँ व अन्य दो अज्ञात व्यक्ति मौके से फरार हो गये।


No comments