पुलिस टीम पर पथराव करने वाले 5 लोग गिरफ्तार
बुधवार को देवगांव थाना क्षेत्र के निहोरगंज गांव में देवनाथ यादव पुत्र निहोरी यादव द्वारा पुराने किरायेदार संगीता गुप्ता पत्नी राजेश कुमार गुप्ता के दुकान में रखे समान को मकान मालिक व शरारती तत्वों द्वारा सड़क पर फेंक दिया गया था।बृहस्पतिवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज व स्थानीय पुलिस दुकान में समान रखवाने हेतु गई थी। समान रखवाते समय दुकान मालिक व अन्य शरारती तत्वों द्वारा पुलिस बल पर पथराव किया गया तथा पुलिस द्वारा शरारती तत्वों को भागने हेतु हल्का पुलिस बल प्रयोग किया गया। घटना के सम्बन्ध में सरकारी कार्य में बाधा डालने व अवैधानिक रुप से दुकान खाली करने के सम्बन्ध में स्थानीय थाने पर देवनाथ समेत13 नामजद व 150 से 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सुधीर कुमार सिंह द्वारा नामजद आरोपियों व वीडियो आदि से पहचान करके घटना में सम्मलित आरोपियों को तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिये गये। जिसके क्रम में देवगांव कोतवाली पुलिस आज शुक्रवार को क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की उक्त घटना में सम्मलित आरोपी मोलनापुर पुलिया पर किसी वाहन का इन्तजार कर रहे है। इस सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मोलनापुर पुलिया पर पहुंची। दोनों तरफ से घेरकर वहां पर मौजूद 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम देवनाथ यादव पुत्र निहोरी यादव, इन्द्राज यादव पुत्र देवनाथ यादव, अजीत कुमार पुत्र केशव प्रसाद, संतोष कुमार पुत्र वीरजू निवासीगण कपसेठा थाना देवगाँव एवं पिन्टू सरोज पुत्र विजेन्द्र सरोज निवासी कैथीशंकरपुर थाना देवगाँव बताया।
No comments