Breaking Reports

अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार


आजमगढ़ : महाराजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 10 लीटर शराब बरामद किया है।

एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर महाराजगंज थाने की पुलिस क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिलरियागंज की तरफ रघुपुर की तरफ अवैध शराब लेकर आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम रघुपुर वार्डर पर पेड़ो की आड़ लेकर आने जाने वाले व्यक्तियों पर नजर रखने लगे। कुछ ही देर में एक व्यक्ति हाथ में पिपिया लिये हुए बिलरियागंज की तरफ से आता दिखाई दिया। मुखबिर ने इशारा करके हट गया। पिपिया वाला व्यक्ति को जैसे ही रघुपुर वार्डर पर पहुँचा तभी पुलिस टीम ने घेर कर पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम संदीप चौहान पुत्र मोहन चौहान निवासी भलवाई थाना बिलरियागंज बताया। दाहिने हाथ मे लिये पिपिया के बारे में पुलिस ने पूछा तो उसने बताया कि इस में 10 लीटर अवैध शराब है। मैं इसे बेचने जा रहा था। पुलिस ने अवैध शराब को अपने कब्जे में लिया गया।

No comments