Breaking Reports

डा. अम्बेडकर की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन


आजमगढ़ : कंधरापुर थाना क्षेत्र में डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जब ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा तो आक्रोशित हो उठे और प्रदर्शन करने लगे। जानकारी होने पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रतिमा को ठीक कराया।


 मिली जानकारी के मुताबिक कंधरापुर थाना क्षेत्र के गौरी नरायनपुर गांव में स्थापित डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को शनिवार की रात अराजकतत्वों ने प्रतिमा के हाथ व चश्मे को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह को ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा आक्रोशित हो उठे। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलते ही एसडीएम सगड़ी, सीओ सगड़ी के अलावा कंधरापुर थाना पुलिस पहुंच गई। आनन-फानन में राजगीर को बुला कर क्षतिग्रस्त प्रतिमा को ठीक कराया गया। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया और विवेचना कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन को समाप्त किया।

No comments