Breaking Reports

अन्तर्राज्यीय मोबाइल चोर गिरोह के दो शातिर चोर गिरफ्तार, 14 मोबाइल व अवैध तमंचा बरामद


आजमगढ़ : शनिवार को सिधारी थाना क्षेत्र के हरवंशपुर निवासी कुँवर राजेश सिंह पुत्र स्व0 वंशलोचन सिंह ने कोतवाली थाने पर शिकायत दर्ज कराया कि 19 फरवरी को कचहरी में मुकदमे की तारीख लेने गया था, इसी बीच एक लड़के ने भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर मेरे जेब से मेरा पर्स व मोबाइल निकाल कर भाग गया। जिसके सम्बन्ध में कोतवाली थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।


कोतवाली थाने की पुलिस को सूचना मिली कि आये दिन कचहरी में मोबाइल चोरी करने बिलरियागंज की तरफ से एक मोटरसाईकिल (होण्डा) से जुनैदगंज की तरफ आ रहे है, जिसके पास अवैध असलहा व चोरी की मोबाइल भी है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के0 के0 गुप्ता के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम जुनैदगंज से बिलरियागंज जाने वाले रास्ते पर सड़क के किनारे वाहन खड़ा करके पैदल-पैदल सिकरौरा पुलिया पर पहुंचकर बदमाशों का इन्तजार करने लगे। कुछ ही देर बाद आजमपुर चकिया की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखायी दिये। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया, पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल सवार हड़बड़ा कर मोटरसाइकिल को घुमाना चाहा कि वह गिर गया। पुलिस टीम से अपने आप को घिरता देख अपने पास रखे असलहे से पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर कर दोनों जुनैदगंज की तरफ तेजी से भागने लगे। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। 


पकड़े गये व्यक्तियों में से एक ने अपना नाम सुदामा महतो पुत्र स्व0 महेन्द्र नाथ निवासी नया टोला महराजपुर थाना तेलझाडी जिला साहेबगंज झारखण्ड बताया, जिसके  पास से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस 303 बोर बरामद हुआ तथा दूसरे ने अपना नाम सिद्धार्थ कुमार पुत्र श्रवण कुमार निवासी तीन पहाड़ थाना राजमहल जिला साहेबगंज झारखण्ड बताया, जिसके पास एक झोले के अन्दर से 14 चोरी के मोबाइल बरामद हुए। पुलिस टीम पर जानलेवा हमले, बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया गया है।

 गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को एसपी सुधीर कुमार सिंह द्वारा 5000 रूपये से पुरस्कृत किया गया है।

No comments