Breaking Reports

खाते से पैसा उड़ाने वाला साईबर अपराधी गिरफ्तार, चार एटीएम बरामद




आजमगढ़ : फूलपुर थाना क्षेत्र के गोबरहा निवासी बलिराम पुत्र फिरतू ने 9 अक्टूबर 2020 को यूपी कॉप एप के माध्यम से शिकायत की कि उसके खाते से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दो बार में कुल 16,160 रूपये निकाल लिये गये है। 

एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर फूलपुर थाने की पुलिस आज शनिवार को करीब 7.50 बजे उक्त घटना के आरोपी जितेन्द्र कुमार पुत्र शिवनाथ निवासी सदरपुर केथौली थाना दीदारगंज को चार एटीएम के साथ अम्बारी से गिरफ्तार किया गया।

No comments