तीन किग्रा अवैध गाँजा के साथ एक गिरफ्तार
एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर सिधारी थाने की पुलिस भदुली बाजार में मौजूद थी। इसी समय मुखबिर ने सूचना दिया कि एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर बेचने के लिये आ रहा है। तत्पश्चात पुलिस टीम भदुली पुल के पास खड़े होकर उक्त व्यक्ति का इंतजार करने लगे। कुछ ही समय बाद एक व्यक्ति सफेद झोला लेकर आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस को देखकर घबड़ाकर भागने की कोशिश करने लगा तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम शनि उपाध्याय पुत्र संजय उपाध्याय निवासी सेहदा थाना कन्धरापुर बताया। पुलिस ने उसके पास मौजूद झोले से तीन किग्रा अवैध गाँजा बरामद किया है।

No comments