Breaking Reports

रिश्वत लेते हुए सीएमओ कार्यालय का एक अधिकारी गिरफ्तार


आजमगढ़ : एंटी करप्शन गोरखपुर की टीम ने सोमवार सुबह सीएमओ कार्यालय पर छापामारी कर रिश्वत लेते हुए सहायक शोध अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ लिया। एक नर्सिंग होम के लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए डाक्टर से रिश्वत मांग रहे  थे। एंटी करप्शन की टीम ने पकड़े गए अधिकारी को शहर कोतवाली ले जाकर एफआईआर दर्ज करवाया।

 तरवां स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल के लाइसेंस रिन्यूअल के नाम पर हॉस्पिटल के संचालक डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव से रिश्वत की मांग की जा रही थी। उन्होंने इसकी जानकारी प्रयास संस्था को दी। प्रयास संस्था ने इस बारे में एंटी करप्शन टीम को अवगत कराया। सोमवार को मनोज कुमार श्रीवास्तव सीएमओ कार्यालय पर पहुंचे तो सहायक शोध अधिकारी आरके सिंह ने उनको कार्य के बदले ₹5000 की मांग की। धनराशि लेते समय ही एंटी करप्शन की टीम ने आरके सिंह को पकड़ लिया और अपने साथ शहर कोतवाली ले जाने लगी। इस दौरान सीएमओ कार्यालय में हड़कंप की स्थिति मची रही। शहर कोतवाली में आरोपी सहायक शोध अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की कार्यवाही की गयी।

No comments