पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार
एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर कोतवाली थाने की पुलिस कोतवाली क्षेत्र में अपराधियों के धर पकड़ करने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि हाफिजपुर विद्युत उपकेन्द्र के पास दो व्यक्ति खड़े है, जिनके पास अवैध असलहा व चोरी के ढेर सारे मोबाइल हैं। ये व्यक्ति किसी बड़े अपराध को कारित करने के उद्देश्य से खड़े हैं। इस सूचना पर विश्वास कर कोतवाली पुलिस टीम हाफिजपुर विद्युत उपकेन्द्र की तरफ चल दिये। जैसे ही विद्युत उपकेन्द्र गेट के पास पहुँचें तो वहां खड़े दोनों व्यक्ति में से एक ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इस फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बच गयी। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए उक्त दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम निहाल पुत्र अब्बास निवासी ग्राम नौसारा थाना जीयनपुर व राजन उर्फ डल्लू गौड़ पुत्र अम्बिका प्रसाद गौड़ निवासी एलवल थाना कोतवाली बताया। पकड़े गये व्यक्तियों के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक खोखा कारतूस तथा 08 मोबाइल बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मुकदमा पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया गया है।

No comments