नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगाने वाला गिरफ्तार
आजमगढ़ : सिधारी थाना क्षेत्र निवासी एक दम्पति ने सोमवार को स्थानीय थाने पर पर शिकायत दर्ज कराया कि मेरी लड़की को किसी डी0जे0 वाले व्यक्ति ने बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इस सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया।
एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर सिधारी थाने की पुलिस क्षेत्र में मौजूद थी। इसी समय सूचना मिली कि युवती को बहला फुसलाकर भगाने वाला युवक, अपहृता के साथ रेलवे स्टेशन के बाहर मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस टीम रेलवे स्टेशन के पास पहुँची। वहां पर खड़ा एक युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, तभी पुलिस टीम ने एक बारगी घेरकर उसे गिरफ्तार कर लिया तथा अपहृता लड़की को महिला कांस्टेबल को सुपुर्द कर दिया। गिरफ्तार युवक ने अपना नाम सूरज चौहान पुत्र गुलाब चौहान निवासी नरौली थाना सिधारी बताया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया है।

No comments