Breaking Reports

पूर्व प्रधान के घर पर हमला व उनकी बहू की हत्या करने वाले तीन गिरफ्तार


आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम चुनावी रंजिश को लेकर बदमाशों ने पूर्व प्रधान के घर पर हमला कर दिया था। इस दौरान पूर्व प्रधान की बहू की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। साथ हीं एक युवती व एक युवक भी घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


बरदह थाना पुलिस आज बृहस्पतिवार को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए ग्राम इसहाकपुर जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इसहाकपुर में हुई हत्या में वांछित आरोपी विशाल राजभर, फैज अहमद एवं सतिराम राजभर इस समय कही जाने की फिराक में हैं। वह बड़ेपुर वाले रास्ते पर वाहन का इन्तजार कर रहे हैं। इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस तुरंत मुखबिर के बताए हुए स्थान पर पहुँच कर उक्त तीनों आरोपियों को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये तीनों ने अपना नाम सतिराम राजभर पुत्र नान्हू राम राजभर, विशाल राजभर पुत्र मानसिंह राजभर एवं फैज अहमद पुत्र आलमगीर निवासी ग्राम इसहाकपुर थाना बरदह बताया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान न्यायालय किया गया।

No comments