Breaking Reports

यूपी में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी


लखनऊ : कोरोना संक्रमण के बढ़ते संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एक बार फिर आंशिक कोरोना कर्फ्यू को 31 मई सुबह सात बजे तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान पहले की तरह ही सभी पाबंदियां लागू रहेंगी।आवश्यक सेवाओं को छूट मिलती रहेगी।


 प्रदेश में आंशिक कोरोना कर्फ्यू को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। कोरोना कर्फ्यू 31 मई सुबह 07 बजे लागू रहेगा। इस दौरान वैक्सीनेशन, औद्योगिक गतिविधियों, मेडिकल संबंधी कार्य आदि आवश्यक अनिवार्य सेवाएं यथावत जारी रहेंगी। प्रदेश में 30 अप्रैल से आंशिक कोरोना कर्फ्यू लागू है। शुरू में इसे 3 मई तक लागू रहना था, लेकिन बाद में इसकी अवधि 6 मई तक बढ़ा दी गई थी। इसके बाद में इसे एक-एक सप्ताह और विस्तार देते हुए 24 मई तक कर दिया गया था और जिसे अब बढ़ाकर 31 मई किया गया है।

No comments