ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम जारी, वर्चुअल होगा शपथ ग्रहण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अनुमति के बाद शासन ने आदेश जारी कर दिया है। 24 मई को जिलाधिकारी ग्राम पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी करेंगे। प्रदेश में 29 अप्रैल को चार चरणों में पंचायत चुनाव संपन्न हुए थे और 2 मई को मतगणना प्रारंभ हुई थी। पंचायतीराज विभाग की तरफ से भेजे गये प्रस्ताव के मुताबिक 12 मई से ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाया जाना था, लेकिन ग्रामीण इलाकों में फैले कोरोना संक्रमण की वजह से सभी कार्यक्रम पर रोक लगी थी।
शासनादेश के अनुसार, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य अपने-अपने ग्राम पंचायत में ही अधिकारियों के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शपथ ले सकेंगे। शपथ ग्रहण पंचायत घर, सामुदायिक भवन या ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित कॉमन सर्विस सेंटर पर कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ आयोजित होगा।

No comments