Breaking Reports

यूपी में फिर बढ़ा लॉकडाउन, अब 10 मई तक रहेगी पाबंदी


लखनऊ : कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव पर नियंत्रण के लिए यूपी सरकार ने एक बार फिर लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। अब पूरे प्रदेश में 10 मई यानी सोमवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इससे पहले प्रदेश में लगाया गया आंशिक 'कोरोना कर्फ्यू' 6 मई को सुबह 7 बजे तक बढ़ाया गया था।


उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि ''यूपी सरकार ने 10 मई को सुबह 7 बजे तक आंशिक 'कोरोना कर्फ्यू' का विस्तार करने का फैसला किया है।'' 

इससे पहले तीन दिन का वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया था। इसके बाद फिर दो दिन का बढ़ाते हुए 6 मई सुबह सात बजे तक कर दिया गया था। लेकिन एक बार फिर इसे बढ़ाते हुए सोमवार सुबह सात बजे तक बढ़ा दिया गया है। लिहाजा ये पूरा हफ्ता ही अब लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान पहले की तरह ही सभी पाबंदियां लागू रहेंगी। आवश्यक सेवाओं को छूट मिलती रहेगी। बेवजह घूमने वालों पर सख्ती बरती जाएगी।

No comments