Breaking Reports

खुद को मारी गोली, मौके पर मौत


आजमगढ़ : अतरौलिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली।बृहस्पतिवार की रात गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा कि खून से लथपथ शव पड़ा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चला है।


अतरौलिया थाना क्षेत्र के अचलीपुर गांव निवासी 45 वर्षीय अनिल पांडेय पुत्र रामशिला पांडेय बृहस्पतिवार की रात गोली मारकर आत्महत्या कर ली। देर रात उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य कमरे में पहुंचे तो अनिल को गोली लगी थी। खून से लथपथ उसका शव कमरे में पड़ा था। 


परिजन जब तक उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते तब तक उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। परिजनों की सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अनिल पांडेय को एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। आत्महत्या के पीछे की वजह किसी को नहीं पता है। पुलिस घटना की छानबीन में लगी है।

No comments