Breaking Reports

भाजपा ने ब्लाक प्रमुख पद के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की


आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी ने ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों की सूची जारी कर दिया है। भाजपा ने जिले के 22 में से 18 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसमें पूर्व सांसद व सपा नेता रमाकांत यादव के पुत्र वरुणकांत यादव को भाजपा ने पवईं ब्लॉक से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।


ब्लाक प्रमुख पद के लिए 10 जुलाई को चुनाव होना है। इसके लिए आठ जुलाई को नामांकन व नामांकन पत्रों की जांच होगी। नौ जुलाई को नाम वापसी और 10 को सुबह 11 से तीन बजे तक मतदान होना है। शाम तक सभी जगहों के परिणाम घोषित हो जाएंगे।

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने जिले के 22 में से 18 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिसमें पार्टी ने पूर्व सांसद व सपा नेता रमाकांत यादव के पुत्र वरुणकांत यादव को पवईं ब्लॉक से अपना प्रत्याशी बनाया है। साथ ही ब्लॉक अजमतगढ़ से मनीष मिश्रा पिंटू, अतरौलिया से हर्षित सिंह, अहिरौला से सुनीता राज, कोयलसा से पूजा यादव, जहानांगज से रमेश कन्नौजिया, तरवां से मतानू राम, पल्हना से अनुराग सिंह सोनू, पल्हनी से संजय यादव, बिलरियागंज से शुभ्रा राय, मेंहनगर से निर्मला देवी, मुहम्मदपुर से विजय विश्वकर्मा, महराजगंज से सुनीता यादव, मार्टिनगंज से यशवंत शर्मा, मिर्जापुर से गीता जायसवाल, रानी की सराय से विपिन सिंह, सठियांव से सरिता सिंह एवं हरैया से संदीप पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं चार सीट ठेकमा, लालगंज, तहबरपुर तथा फूलपुर के लिए पार्टी को उम्मीदवार नही मिले।

No comments