सपा के गढ़ में भाजपा का दिखा दम, 12 सीटों पर किया कब्जा
ब्लॉक मिर्जापुर से निर्दल प्रत्याशी फिरती देवी, हरैया से भाजपा प्रत्याशी संदीप पटेल, रानी की सराय ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी विपिन सिंह, अतरौलिया ब्लॉक से सपा प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव, मुहम्मदपुर ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी विजय विश्वकर्मा, मार्टिनगंज ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी यशवंत शर्मा, मेंहनगर ब्लॉक से सपा प्रत्याशी शशिकला, जहानागंज ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी से रमेश कन्नौजिया, सठियांव ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी सरिता सिंह, पल्हनी ब्लॉक से सपा प्रमोद यादव, बिलरियागंज ब्लॉक से निर्दल प्रत्याशी उर्मिला देवी, पवई ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी वरुणकांत यादव, महाराजगंज ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी सुनीता यादव, कोयलसा ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी पूजा यादव, पल्हना ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह सोनू, तहबरपुर ब्लॉक से निर्दल प्रत्याशी विनीता यादव, अहिरौला ब्लॉक से निर्दल प्रत्याशी शाहिना ने जीत हासिल की है।
वहीं 5 ब्लाक प्रमुख निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जिसमें लालगंज ब्लॉक से सपा प्रत्याशी अमला देवी, फूलपुर ब्लॉक से सपा प्रत्याशी अर्चना यादव, तरवां ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी मतानु राम, अजमतगढ़ ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी अल्का मिश्रा तथा ठेकमा ब्लॉक से निर्दल प्रत्याशी दुर्गावती ने निर्विरोध जीत हासिल की है।

No comments