Breaking Reports

ब्लॉक प्रमुख प्रमोद यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार


आजमगढ़ : जिले के ब्लॉक पल्हनी से प्रमुख पद के सपा प्रत्याशी प्रमोद यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वोट देने के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई।पुलिस की ओर से अभी कोई जानकारी नहीं दी जा रही। इनकी पत्नी भी यहीं से ब्लाक प्रमुख पद की प्रत्याशी है। प्रमोद यादव सदर विधायक एवं पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के भतीजे हैं। हलांकि इस सीट पर प्रमोद यादव की जीत हुई है।


बता दें कि कुछ दिन कोतवाली पुलिस बीडीसी सदस्यों को बंधक बनाये जाने की सूचना पर प्रमोद यादव के घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस ने कुछ लाइसेंसी हथियार समेत वहां मौजूद चार लोगों को गिरफ्तार किया था। तभी से प्रमोद यादव फरार चल रहे थे। शनिवार को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हो चुनाव में प्रमोद यादव मतदान करने पहुँचे। मतदान करने के बाद पुलिस ने पल्हनी ब्लॉक पर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इससे इनके समर्थक काफी आक्रोशित हैं। पुलिस ने इस गिरफ्तारी पर अभी कुछ नही कहा है।

No comments