Breaking Reports

22 सीटों में से 12 सीटों पर महिलाओं ने लहराया परचम


आजमगढ़ : शनिवार को जिले के 22 ब्लॉकों पर प्रमुख पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। इस चुनाव में महिलाओं का बोलबाला रहा। 12 सीटों पर महिलाएं ब्लॉक प्रमुख चुनी गयी। चार सीटों पर महिला प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत हासिल की।


जिले की 22 सीटों में से 12 सीटों पर महिलाओं ने कब्जा किया है।इनमें भाजपा से 4, सपा से 3 तथा 5 निर्दल महिला प्रत्याशी हैं। जिसमें ब्लॉक मिर्जापुर से निर्दल प्रत्याशी फिरती देवी, मेंहनगर ब्लॉक से सपा प्रत्याशी शशिकला, तहबरपुर ब्लॉक से निर्दल प्रत्याशी विनीता यादव, सठियांव ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी सरिता सिंह, अहिरौला ब्लॉक से निर्दल प्रत्याशी शाहिना, बिलरियागंज ब्लॉक से निर्दल प्रत्याशी उर्मिला देवी, महाराजगंज ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी सुनीता यादव, कोयलसा ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी पूजा यादव जीती हैं। वहीं लालगंज ब्लॉक से सपा प्रत्याशी अमला देवी, फूलपुर ब्लॉक से सपा प्रत्याशी अर्चना यादव, अजमतगढ़ ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी अल्का मिश्रा तथा ठेकमा ब्लॉक से निर्दल प्रत्याशी दुर्गावती ने निर्विरोध जीत हासिल की है।

No comments