Breaking Reports

यूपी में आठ महीने में होगी बंपर भर्तिया, 33700 पदों पर नौकरी देगी योगी सरकार


लखनऊ : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) अगले 8 महीनों में 33,700 पदों पर भर्तियां करेगा। यूपीएसएसएससी ने भर्तियों को लेकर कैलेंडर जारी किया है। इनमें 29,932 पदों पर नई भर्ती जबकि 3,768 पदों पर पुरानी भर्ती होगी। नवंबर से ये भर्तियां शुरू हो जाएंगी। अगले साल मार्च तक भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।  आयोग के चेयरमैन प्रवीण कुमार की मंजूरी के बाद सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) व उसका रिजल्ट घोषित होने के बाद मुख्य परीक्षा के जरिए अलग-अलग की जाने वाली भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। पीईटी की परीक्षा 20 अगस्त को होनी है।

पीईटी की परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को पांच मुख्य परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी, जिसके बाद विभिन्न विभागों के 22,794 पदों पर भर्ती की जाएंगी। पीईटी से इतर विभिन्न विभागों के 7138 पदों पर भी भर्ती होगी। पीईटी से अलग विभिन्न विभागों के 7138 पदों पर भी भर्ती होगी। 3,768 पदों पर भी पहले से भर्ती प्रक्रिया चल रही है।


पीईटी की परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए भर्ती का कार्यक्रम

राजस्व लेखपाल के 7882 व स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों पर नवंबर 2021 में, 

कृषि प्राविधिक, गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों पर फरवरी 2022 में,

कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक के 2000 तथा प्रयोगशाला व एक्स रे प्राविधिज्ञ के 1200 पदों पर मार्च 2022 में भर्ती परीक्षाएं होंगी।


7138 पदों पर भर्ती 

राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग के 16 पदों पर भर्ती परीक्षा सितंबर में

अवर अभियंता संगणक व फोरमैन के 1477 पदों की भर्ती परीक्षा अक्तूबर में

सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा सामान्य चयन के 672 पदों के लिए भर्ती परीक्षा अक्तूबर में

सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं सहायक शोध अधिकारी के 904 पदों की परीक्षा दिसंबर में

वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक के 655 पदों पर भर्ती परीक्षा दिसंबर में

सहायक बोरिंग टेक्नीशियन के 486 पदों और सम्मिलित अवर अभियंता भर्ती परीक्षा जनवरी 2022 में

उप वास्तुविद के 489 पदों पर भर्ती परीक्षा जनवरी 2022 में

सम्मिलित तकनीकी सेवा के 486 पदों पर भर्ती की परीक्षा फरवरी 2022

सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी एवं वीडीओ व समाज कल्याण पर्यवेक्षक के 1953 पदों पर भर्ती परीक्षा मार्च 2022 में भर्ती परीक्षाएं होंगी।


3768 भर्तिया

15 विभागों में कनिष्ठ सहायक व कनिष्ठ लिपिक के 536 पदों पर भर्ती साक्षात्कार 31 अगस्त से

आबकारी सिपाही के 405 पदों पर भर्ती परिणाम अगस्त में और साक्षात्कार सितंबर में

सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (दो) के 741 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम अगस्त में

होम्योपैथिक फार्मासिस्ट (भोषिजिक) के 420 पदों पर भर्ती अंतिम परिणाम सितंबर में

कंप्यूटर आपरेटर के 79 पदों पर भर्ती रजिल्ट अगस्त और अंतिम परिणाम सितंबर में

29 विभागों में कनिष्ठ सहायक के 1403 पदों पर भर्ती टाइपिंग परीक्षा परिणाम अगस्त व अंमित परिणाम सितंबर में

आशुलिपिक इत्यादि के 284 पदों पर भर्ती के लिए अभिलेख परीक्षण अगस्त में और अंतिम परिणाम सितंबर में जारी किया जायेगा।

No comments