Breaking Reports

भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी समाजवादी पार्टी




आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आव्हान पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज बृहस्पतिवार को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में शासन प्रशासन की अरजकता, डीजल, पेट्रोल के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि, किसानों के उत्पीड़न, बेदम कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न के विरोध में तहसील पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया। इस प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारी, विधायक, प्रमुख तथा कार्यकर्ता शामिल हुए।

No comments