Breaking Reports

ट्रेन से कटकर महिला ने की आत्महत्या


आजमगढ़ : रानी की सराय थाना क्षेत्र में विवाहिता ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता की आत्महत्या की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है।


रानी की सराय थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासीनी 27 वर्षीय अनिता प्रजापति पत्नी सोनू प्रजापति का बृहस्पतिवार को परिजनों से कुछ विवाद हुआ था। जिसके बाद वह घर से निकली और वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह घर से 500 मीटर की दूरी पर रेलवे ट्रैक पर एक महिला का कटा हुआ शव देखा। सूचना के बाद रानी की सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कवायद शुरू हुई। कुछ ही देर में महिला की पहचान अनिता पत्नी सोनू के रुप में हुई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के पीछे कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। मृतका के दो बच्चे हैं।

No comments