24 घण्टे के अन्दर सोने की चैन स्नैचिंग करने वाली दो महिला गिरफ्तार
जनपद अम्बेडकर नगर के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम राजेसुल्तानपुर निवासी एजाज अहमद ने मंगलवार को शहर कोतवाली थाना पर प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई कि मैं, मेरी माँ मरियम व मेरी पत्नी रजिया बानो ब्रह्मस्थान से ऑटो रिक्शा में बैठकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में पाण्डेय बाजार के आगे मेरी माँ का चैन उसमें बैठी दो औरतों ने चुरा लिया। शक होने पर मैंने शोर मचाया तब तक दोनों महिलाएं भाग गयीं। इस सम्बन्ध में स्थानीय थाने पर अज्ञात दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई।
आज बुधवार को उ0नि0 कमलनयन दूबे अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो महिलायें जो ऑटो में बैठी महिला का चैन काटी थी, वह इस समय जिला अस्पताल में घूम रही हैं। उसमे से एक ने गोद मे बच्चा भी लिया है। इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम जिला चिकित्सालय गेट नं0 2 पर पहुँच गयी। पुलिस टीम ने घेरकर उक्त दोनों महिला मीरा देवी पत्नी गोविन्द प्रसाद व सुमन पत्नी बिरजू निवासी लखनापार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया। उक्त महिला के पास से सोने की चैन बरामद हुआ।

No comments